Refund policy

रिटर्न और रिफंड पॉलिसी – Narsa Picks

हम चाहते हैं कि आपको Narsa Picks से खरीदा गया उत्पाद सही स्थिति में प्राप्त हो। यदि आपको गलत, खराब, क्षतिग्रस्त या दोषपूर्ण उत्पाद प्राप्त होता है, तो कृपया हमें जल्द से जल्द संपर्क करें।

रिटर्न की शर्तें:

• रिटर्न केवल उन उत्पादों पर लागू होगा जो रिटर्न के लिए पात्र हैं।
• उत्पाद इस्तेमाल किया हुआ, धोया हुआ या ग्राहक द्वारा क्षतिग्रस्त नहीं होना चाहिए।
• उत्पाद अपनी मूल पैकेजिंग, टैग और उपलब्ध accessories के साथ होना चाहिए।
• गलत, खराब या क्षतिग्रस्त उत्पाद के मामले में उत्पाद और पैकेजिंग की साफ फोटो या वीडियो मांगी जा सकती है।
• कुछ उत्पाद उनकी प्रकृति, स्वच्छता या अन्य लागू शर्तों के कारण रिटर्न के योग्य नहीं हो सकते हैं।
• केवल पसंद न आने, रंग/आकार की पसंद बदलने या मन बदलने के कारण रिटर्न हर उत्पाद पर उपलब्ध होना जरूरी नहीं है।

रिटर्न का अनुरोध-

रिटर्न का अनुरोध करने के लिए ग्राहक अपने Narsa Picks Customer Account में लॉगिन करके अपने संबंधित ऑर्डर को खोलें और “Return items” या “Request return” विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद ग्राहक जिस उत्पाद को वापस करना चाहते हैं उसे चुनें, रिटर्न का कारण बताएं और आवश्यक जानकारी/फोटो उपलब्ध कराएं।

हमारी टीम रिटर्न अनुरोध की समीक्षा करेगी। रिटर्न स्वीकृत होने के बाद ग्राहक को आगे की रिटर्न प्रक्रिया और आवश्यक होने पर shipping instructions दी जाएंगी।

यदि ग्राहक को Customer Account से रिटर्न अनुरोध करने में समस्या आती है, तो वे हमारे Contact Us के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

रिफंड:

रिटर्न स्वीकार होने और आवश्यक जांच पूरी होने के बाद, पात्र रिफंड को लागू भुगतान माध्यम या उपलब्ध रिफंड प्रक्रिया के अनुसार संसाधित किया जाएगा।

COD ऑर्डर के रिफंड के लिए ग्राहक से आवश्यक बैंक/UPI या अन्य भुगतान संबंधी जानकारी मांगी जा सकती है।

ऑर्डर कैंसिलेशन:

ऑर्डर शिप या प्रोसेस होने से पहले कैंसिलेशन का अनुरोध किया जा सकता है। शिप हो जाने के बाद कैंसिलेशन संभव नहीं हो सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना:

रिटर्न और रिफंड की पात्रता उत्पाद, उसकी स्थिति तथा उस पर लागू रिटर्न शर्तों के अनुसार तय की जाएगी। लागू कानून के तहत ग्राहक के अधिकार इस नीति से प्रभावित नहीं होंगे।